Showing posts with label Mercury. Show all posts
Showing posts with label Mercury. Show all posts

Tuesday, 19 December 2017

Mercury House No. 12

Mercury House No. 12


बिखरे अलफ़ाज़ श्रृंखला-1
लाल किताब 1952 के अनुसार आज बुध 12 की बात करते हैं बुध ख़ाना नंबर 12 में होने पर ख़ाना नंबर 6 में बैठे हुए तमाम ग्रहों को बर्बाद करता है
बुध भला न मर्द के टेवे, बुरा न औरत हो
मतलब बुध खाना नंबर 12 मर्द के टेवे में हो तो बहुत बुरा असर करता है।

बुध को हड़काया कुत्ता के नाम से भी पुकारा गया है जो अपने सामने से गुजरने वालो को काटता फिरे ख़ाना नंबर 12 कुंडली का आखिर
ख़ाना नंबर 6 पाताल
बुध केतु ख़ाना नंबर 6 में इकठ्ठे माने गए हैं लाल किताब में
खाना नंबर 6 में केतु को कुत्ता व बुध को कुत्ते की दुम माना गया है
कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं होती ये सभी जानते हैं। कुत्ते की दुम सीधी हो गई तो कुता पागल हो जायेगा
अब उस लॉजिक पर आते हैं बुध ख़ाना नंबर 12 में जा कर हड़काया कुत्ता कैसे बना
ख़ाना नंबर 12 आसमान माना गया है लाल किताब में व खाना नंबर 6 पाताल
अब बुध खाना नंबर 12 में गया तो कुत्ते की दुम सीधी हुई यानि बुध= दुम ख़ाना नंबर 12 में
तो दुम नंबर 12 में यानि आसमान में
कुता दुम के सहारे आकाश में लटका
अब आकाश में लटकने वाला कुत्ता अपने सामने से गुजरने वाले को काटेगा ही
ख़ाना नंबर 6 से ख़ाना नंबर 12 की दृष्टि मानी गई है लाल किताब में
खाना नंबर 12 में उलटे लटकने के कारण ही बुध खाना नंबर 6 में मौजूद सभी ग्रहों को खराब करता है

Friday, 26 December 2014

lal-kitab-page-no-528

lal-kitab-page-no-528

बुध शक्तिमान
(नबातात का राजा)
खुला करते सूराख़-मैदान बढ़ता
बढ़ी अक्ल उसकी खर्च ख़ुद जो करता

उलटे पांव चमगादड़ लटका, ख़ुफ़िया शरारत(१) करता हो
घर पक्का जिस ग्रह का होगा, वहाँ वही बन बैठता हो
साथ बुरे ग्रह सबसे मंदा, भला भले से होता हो
चन्द्र राहु का जब हो झगड़ा, बुध(२) मारा ख़ुद जाता हो
बुध नज़र जब रवि हो करता, दर्जा दृष्टि कोई हो
असर भला सब दो का होगा, सेहत माया या दिमागी हो
बुध चंद से हो जब पहले(३), रेत ज़हर पानी भरता हो
तीन चौथे -7-9 ग्रह बैठे, राख़ हुए कुल जलता हो
शुक्र बैठा जब बुध से पहले, असर राहु का मंदा हो
बुध पहले से शुक्र मिलते, केतु भला ख़ुद होता हो
बुध शुक्र न इकठ्ठे मिलते, उम्र ज़ाया दो करता हो
शत्रु(४) दोनों का साथ जो बैठे, असर दोनों न मिलता हो
१) बुध बैठा होने वाले घर का मालिक ग्रह जब खाना नंबर 9 में बैठ जाये तो बुध की तरह वह खाली चक्कर या बेकार निष्फल होगा |
२) मंदे बुध वाले को नाक छेदन करवा लेना और दांत साफ़ रखना, लड़कियों की सेवा करना मुबारक होगा
३) ख़ासकर गुरु और चन्द्र ही हों मंदे
४) शुक्र का दुश्मन सूरज-चन्द्र-राहु-बुध का दुश्मन चन्द्र