Showing posts with label Venus. Show all posts
Showing posts with label Venus. Show all posts

Friday, 26 December 2014

lal-kitab-page-no-423

lal-kitab-page-no-423

शुक्र बदी(४) ख़ुफ़िया तू जिससे दिन रात करता
वक्त मंदा तेरे वही सिर पर चढ़ता

ऐश पसंदी इश्क खुदाई, अकेला बुरा नहीं होता है
पाप(१) नस्ल का खून गृहस्ती, मिटटी माया का पुतला हो
मर्द टेवे में औरत बनता, औरत टेवे ख़ुद मर्द हो वह
उठती जवानी(२) इश्क में अँधा, बूढ़े(३) नसीहतें करता हो
रवि दृष्टि शनि पे करता, बुरा शुक्र का होता हो
शनि रवि से पहले बैठा, नर ग्रह(५) स्त्री उम्दा हो
नज़र शुक्र में जब शनि आता, माया दीगर खा जाता हो
दृष्टि शुक्र पे जब शनि करता, मदद सब ग्रह करता हो
शुक्र बैठा जब बुध से पहले, असर राहु का मंदा हो
बुध पहले से शुक्र मिलते, केतु भला ख़ुद होता हो
शत्रु(६) दोनों का साथ जो बैठे, असर दोनों न मिलता हो
शुक्र मालिक है आंख शनि का, तरफ़ चारों ही देखता हो
चौट शनि हो जब कहीं खाता, अँधा(७) शुक्र ख़ुद होता हो
१) राहु केतु मुश्तरका (बनावटी शुक्र)
२) खाना नंबर 1 से 6
३) खाना नंबर 7 से 12
४) जिस घर को शुक्र देखता हो वहाँ का ग्रह मंदे वक्त बावक्त वर्षफल शुक मंदा
५) सिवाए सूरज
६) शुक्र का दुश्मन सूरज-चन्द्र-राहु
७) जिस घर शनि हो, शुक्र में वही असर दो दृष्टि भी इस घर तरफ होगी, मगर दृष्टि की चाल पिछली तरफ़ ख़ुद शुक्र के अपनी होगी

Sunday, 14 December 2014

lal-kitab-page-no-429

lal-kitab-page-no-429


शुक्र खाना नंबर 1
काग व मच्छ रेखा की रंग बिरंगी माया
अगर धरम दुनिया न औरत पे बिकता
कोई लेख मंदा विधाता न लिखता

आँख दोनों न शुक्र देखे, शनि नज़र का मालिक हो
असर दोनों का यकसां लेते, शनि नंबर एक प्रबल(१) हो
औरत रिज़क से पहले आवे, शनि उत्तम जब अपने घर
शादी मगर जब 25 होवे, दौलत रहे न औरत घर
शुक्र मंदे से मरती माता, बुरा सूरज न होता हो
सात छ्टे घर मंगल 12, पूरी सदी पूत पोता हो
बुध मंदा औलाद हो मंदी, गृहस्त रवि मंदा करता हो
शनि बुरे मंद होंगे साथी, तीनों मंदे सब मरता हो
धरम हालत 8 हो गुरु जैसा, ऊंच शनि मच्छ रेखा हो
तीन छ्टे बुध हो जब बैठा, श्रेष्ठ रेखा सिर होता हो
सात पहले घर शत्रु साथी, रवि आया या पापी हो
शमा इश्क(३) औरत पकड़ी, दमा दिक तपे खांसी हो
१) अगर शनि मंदा हो या खाना नंबर 7-10 खाली न हों और इन में सिर्फ पापी या बुध न हो तो काग रेखा होगी
२) अगर शनि उम्दा या खाना नंबर 7-10 ख़ाली या इनमें सिर्फ (राहु-केतु-शनीच्चर) पापी और बुध हो तो मच्छ रेखा होगी
३) दो औरतों से एक ही वक्त में बच्चे बनाने पर