Thursday, 18 December 2014

lal-kitab-page-no-37


तो चलता हुआ मंदा हाल अगर 31 मार्च के बाद तक ही चलता है तो पापी ग्रहों (राहू-केतु-शनि) की निशानियाँ मसलन चोरी अय्यारी, गबन, धोखागड़ी, झूठे मुकद्दमे, हादसा या नाहक बदनामियां (बजरिए राहू) रास्ता, या मुसाफरी में नुक्सान केतु के मुताल्लिका (सम्बंधित) वस्तुओं के गुमराहियाँ (केतु द्वारा) मशीनरी मकान (बजरिया शनि) के मंदे असर होने लग जायेंगे और वह मार्च के महीने में ही मंदी निशानियाँ देंगे तो समझ लेंगें कि आने वाला साल 31 मार्च 40 दिन बाद तक वही मंदा असर देगा जो कि पहले चल रहा था | इसके बरखिलाफ (विपरीत) चन्द्र अच्छा या बृहस्पत भला हो जाने का सबूत उनके मुताल्लिका (सम्बंधित) मित्र और सहायक ग्रहों की वस्तुओं से जाहिर (स्पष्ट) होने लग जायेगा | यानि चन्द्र के मित्र ग्रह उदाहरणत्या सूरज, बृहस्पत, मंगल की सम्बंधित अशया (वस्तुएँ) (हर ग्रह की जुदा जुदा चीजें अलहदा सूची में लिखी हैं) ज़रिये जाहिर होने लगे तो समझ लेंगे कि आने वाला साल का अच्छा असर 40 दिन पहले ही होने लग जायेगा | वह कब 31 मार्च के बाद दूसरा साल शुरू होना है उस तारीख से पहले 40 दिन यानि पूरा महीना तो मार्च का और 9 दिन और भी पहले फरवरी में गोया 20 फरवरी से -शुरु करके चन्द्र या बृहस्पत के ग्रहों के दोस्त ग्रहों की सम्बंधित वस्तुएं अपना नेक असर देने लग जाएँ तो समझ लेंगे कि अगला साल अपना अच्छा असर जरूर देगा और चालीस दिन पहले ही यह और उत्तम हो जायेगा | कई दफा उपाय करने के दौरान 40 दिन की निस्फ़ (आधी) या चौथाई अवधि में भी निस्फ़ (आधी) या चौथाई असर मालूम होने लग जाया करता है जो आवश्यक नहीं कि निस्फ़ (आधी) या चौथाई हिस्सा ही असर होवे | पूरा पूरा असर भी हो जाना माना है |


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: