Saturday, 29 November 2014

lal kitab page no 15


पैदा शुदा लहरों की उकसाहट से हजारत किस्म की तब्दीलियाँ वाका करने का बहाना होगी उअर ग्रहों की मुकरर्र मयादों पर अक्सर जाहिर हुआ करेगी |

       उंगलिओं के पोरों (हिस्सों) और हथेली के बर्रे-आज़म हर दो ही के बारह-बारह टुकड़े हुए और बुर्जों या पहाड़ों के नौ-नौ हिस्सों में तकसीम किया गया यही नौ निधि (गैबी ताकत) बारह सिद्धि (इन्सानी हिम्मत) इस इलम की बुनियाद हुई | ग्रह राशि और रेखा के इलावा मकान जेरे-रिहाइश-ख्वाब माल मवेशी दुनिया के दूसरे साथी दीगर शगून (शुभ निशानियाँ) और इल्मे क्याफा इस मज़मून के जरूरी पहलू गिने गए |

       ज्यूँ ही कि गैबी अक्स दिमागी खानों में नक्श हो कर हाथ की रेखा के दरियाओं के पानी में जाहिर हुआ दुनियां के पहाड़ों का लंबा सिलसला हथेली के बुर्जों में बुलंदी से दिखाई देने लगा और बच्चे के सांस की हवा ने भी रुख बदला जिस पर पहाड़ों से घिरी हुई हथेली का बर्रे आज़म और चारों उंगलिओं के वसीह मैदानों के बारह कोने जन्म कुंडली में हूबहू वैसे के वैसे पाए गए और अगर खुद रहा तो सिर्फ अंगूठा (अंगुष्ठ नर) ही बेस्ख पाया गया जो न तमाम का महुव्वर (धुरी) अंगूठे की कीली और दुनियांदारों के पुण्य पाप का पैमाना मुकरर्र हुआ दूसरे लफ़्ज़ों में हथेली की लकीरों या बारह खानों और उँगलियों बारह ही गांठों से जो गैबी अक्स ज़ाहिर हुआ वह हूबहू कुंडली के बारह खानों में नौ ग्रहों की मुखल्तिफ अवस्था से पाया गया।


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 comments: